शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 86.56 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 79.56 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 113 मि.मी., बैराड़ में 54 मि.मी., पोहरी में 114 मि.ली., नरवर में 140 मि.मी., करैरा में 34 मि.मी., पिछोर में 125 मि.मी., कोलारस 76 मि.मी., बदरवास में 58 मि.मी. तथा खनियाधाना में 65 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
0 टिप्पणियाँ