Music

BRACKING

Loading...

प्राथमिक शाला बोरसी में प्रवेशोत्सव

 


बिर्रा-राज्य शासन की महती योजना 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाने वाले कार्यक्रम में दिनांक 20-06-2022 को शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी में आदरणीय एच के बेहार जी, बी आर सी सी बम्हनीडीह के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया । मुख्य अतिथि जी ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं प्रधान पाठक श्री छबि कुमार पटेल ने मिठाई खिलाकर पुस्तक एवं गणवेश भेंट किया । श्री बेहार जी ने कार्यक्रम में उपस्थित पालक, अभिभावक, माताओं और सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी एक दूसरे को सहयोग करेंगे तभी हम शिक्षा में सुधार कर सकते हैं । 

      उक्त कार्यक्रम में शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष श्री फिरत राम भारद्वाज, संकुल प्रभारी श्री चरणसिंह खैरवार, शैक्षिक समन्वयक श्री ललित मनहर, पू मा शाला बोरसी के प्रधान पाठक श्री रामशरण कुंभकार, हाईस्कूल बोरसी के ब्याख्याता श्री कृष्ण कुमार कश्यप, शिक्षक नवधा राम चंद्रा, सहायक शिक्षक श्री गोसाईंराम बंजारे, ओमशरण कैवर्त्य, बजन्त्री मेडम, पालक दिनेश कुमार चंद्रा, जगदीश टंडन, दिलहरण चंद्रा, सुनील माझी, भेखराम, महिला सदस्यों में श्रीमती तीजबाई, गौरी बाई, निर्मला, मानसी बाई एवं गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ