(प्राथमिक विद्यालय बोरसी में प्रवेशोत्सव मनाया गया)
बिर्रा -राज्य शासन की महती योजना 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाने वाले कार्यक्रम में दिनांक 20-06-2022 को शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी में आदरणीय एच के बेहार जी बीआरसीसी बम्हनीडीह के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया ।मुख्य अतिथि जी ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं प्रधान पाठक छबि कुमार पटेल ने मिठाई खिलाकर पुस्तक एवं गणवेश भेंट किया । बीआरसीसी बेहार जी ने कार्यक्रम में उपस्थित पालक,अभिभावक, माताओं और सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी एक दूसरे को सहयोग करेंगे तभी हम शिक्षा में सुधार कर सकते हैं ।
उक्त कार्यक्रम में शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष फिरत राम भारद्वाज,संकुल प्रभारी चरणसिंह खैरवार,शैक्षिक समन्वयक ललित मनहर, पू मा शाला बोरसी के प्रधान पाठक रामशरण कुंभकार,हाईस्कूल बोरसी के ब्याख्याता कृष्ण कुमार कश्यप, शिक्षक नवधा राम चंद्रा, सहायक शिक्षक गोसाईंराम बंजारे,ओमशरण कैवर्त्य,बजन्त्री मेडम, पालक दिनेश कुमार चंद्रा, जगदीश टंडन,दिलहरण चंद्रा,सुनील माझी,भेखराम, महिला सदस्यों में श्रीमती तीजबाई,गौरी बाई,निर्मला, मानसी बाई एवं गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ