Music

BRACKING

Loading...

योग प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

Braj rawat 
 21 जून अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस   पर जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा ने एक दिवसीय प्रशिक्षण योगा शिविर नगरपालिका वीर सावरकर पार्क सुबह 6:00 बजे लगाया जिसमें योग प्रशिक्षक टिंकल जैन ने संस्था के सदस्य और आए हुए सदस्यों को योगा के बारे में जानकारी दी और उसका हमारे जीवन में कितना महत्व है इसके बारे में भी बताया और योगा के आसन भी हम लोगों को सिखाएं अध्यक्ष जेसी आशु अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं के जीवन में योग बहुत जरूरी है उनको अपने को तंदुरुस्त रखने के लिए अपने जीवन में योग के लिए थोड़ा सा समय निकालना जरूरी है क्योंकि वह लोग फिट रहेगी तभी घर फिट रहेगा योग शिविर में 50 लोगों ने भाग लिया इसमें सभी महिलाएं थी 21 जून को ही दूसरा प्रोग्राम जेजे विंग्स के बच्चों के लिए एरोबिक्स जुंबा और डांस का भी किया गया जिसमें महिलाओं और जेजे विंग्स कि बच्चों द्वारा  एरोबिक्स जुंबा और डांस भी किया यह भी प्रशिक्षक सुखवीर के द्वारा करवाया गया उन्होंने इसके बारे में भी बच्चों और महिलाओं को समझाया कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षक ट्विंकल जैन का सम्मान माला और गिफ्ट देकर किया गया और सचिव जेसी रश्मि गोयल ने उनका आभार प्रकट किया कार्यक्रम में सहयोग किया जेसी नीतू जैन ऐसे में डायरेक्टर जेसी प्रियंका शिवहरे जेसी रुचि मंगल जेसी अनुराधा मंगल और जे जे विंक के बच्चों का सहयोग रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ