24/06/2022(बिलासपुर)-जिस तरह से शिक्षक एलबी संवर्ग पदोन्नति मामले में स्वयं शिक्षक एल बी संवर्ग का जिस तरह से एक दूसरे के प्रति भाव रहा है इसको देख कर यह प्रतीत होता है कि आने वाले समय में शिक्षक एलबी संवर्ग के बीच में एक बहुत बड़ी खाई पैदा हो जाएगी क्योंकि जानबूझकर बहुत से शिक्षक एलबी भाइयों एवं बहनों द्वारा कोर्ट जाकर पदोन्नति की प्रक्रिया को बाधित कर दिया गया है जिसके फलस्वरूप एक वर्ग को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है और नुकसान देने वाले खुद उसी संवर्ग के लोग है भविष्य में पदोन्नति पाने वाले शिक्षक एलबी संवर्ग शायद ही अब उन लोगों का सहयोग करें जिन्हें मालूम है कि उनकी वरिष्ठता उन्हें प्राप्त नहीं होगी लेकिन कोर्ट जाकर जो प्रक्रिया को विलंब करने की कोशिश की गई और विलम हुआ इससे पदोन्नति की लाइन में खड़े हजारों साथियों को भारी नुकसान हो रहा है पदोन्नति एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है जिसे हम विलंब कर सकते हैं लेकिन रोक नहीं सकते और जो विलंब हमारे साथियों द्वारा किया जा रहा है या अदालत के माध्यम से कराया गया है वह भविष्य में पदोन्नति पाने वाले साथियों से किसी भी तरह के सहयोग की उम्मीद ना करें यह आक्रोश उन हजारों साथियों का है जो पदोन्नति का इंतजार वर्षों से कर रहे है।

0 टिप्पणियाँ