MP वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन में बड़ा फेरबदल हुआ है और संगठन नई रीति-नीति से मजबूती की दिशा में आगे बढ़ रहा है इसी क्रम में संगठन के
प्रदेश अध्यक्ष राधाबल्लभ शारदा ने जितेन्द्र सिंह रघुवंशी ( जीतू ) को शिवपुरी जिला इकाई का नवीन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया । हालांकि, जीतू इससे पहले भी पत्रकार संगठन की राजनीति में सक्रिय योगदान देते रहे हैं और अब वो नई जिम्मेदारी मिलने पर आशान्वित हैं। जितेन्द्र सिंह रघुवंशी का कहना है कि वो पत्रकार हित में संगठन की ओर से हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि वो अजय शर्मा और गुरू शरण शर्मा के साथ मिलकर जल्द ही नई जिला इकाई का गठन करेंगे।
गौरतलब है कि MP वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विनय अग्रवाल एवं संभागीय अध्यक्ष श्री अजय शर्मा समेत संगठन के सदस्यों की अनुशंसा पर जीतेंद्र रघुवंशी की नियुक्ति की गई है ।
*नियुक्ति के बाद लगा बधाइयों का तांता*
नई जिम्मेदारी मिलने पर विभिन्न पत्रकार और सामाजिक लोगों की ओर से जीतेंद्र रघुवंशी को बधाइयाँ मिलनी शुरू हो गई हैं । इस मौके पर अजय शर्मा, के.के. दुबे, सौरभ दुबे, बंटी धाकड़ , अभय प्रताप सिंह चौहान ,जनक सिंह रावत , हेमन्त ओझा जी ,हेमंत यादव बडौदी,शुभम गर्ग (मामा ),जितेंद्र सेन ,राजीव सक्सेना , हिमांशु अग्रवाल ,दिलीप सेन पत्रकार, भरत ओझा ,छोटू सेन, शुभेन्द्र ओझा, युवराज सिंह ,आकाश, श्रीवास्तव ,प्रतीक माथुर ,कुणाल ठाकुर ,विशाल ठाकुर, मोहित ठाकुर,रविन्द्र गुर्जर ने नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं । इनके अलावा मध्यप्रदेश के अन्य जिलों के पदाधिकारियों ने भी फोन पर बधाई दीं !

0 टिप्पणियाँ