
हम आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार, उत्तराखंड ने बताया कि मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस उत्तरकाशी ज़िले के दमटा के पास खाई में गिर गई। 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि 6 घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार के संपर्क में हैं। घायलों का इलाज और मृतकों के शव मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है।
बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा 14 पुरुष और 14 महिलाएं सवार थे
राजकुमार (38) राजकुंवर (58, महिला) मेनका प्रसाद (56) सरोज (54, महिला) बद्रीप्रसाद (63) करन सिंह (62) उदय सिंह (63) हक्की राजा (60) चंद्रकली (61, महिला) मोतीलाल (62) बलदेव (77, महिला) कुसुम बाई (77, महिला) अनिल कुमारी (50, महिला) कारसन बिहारी (69) प्रभा (63, महिला) शकुंतला (60, महिला) पार्वती (62, महिला) शीला बाई (61, महिला) विश्वकांत (39) चंद्रकला (57, महिला) कंछेदीलाल (62) राजाभाई (59) धनीराम (72) कामबाई (57, महिला) वृंदावन (61) कमला (59, महिला) रामसखी (63) गीताबाई (55, महिला)
उत्तराखंड के पत्रकारों ने बताया 22 यात्रियों की मौत
पत्रकार विशाल प्रजापति ने बताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। करीब 500 मीटर गहरी खाई में मिनी बस गिर गई। घटना के वक्त मिनी बस में 32 लोग सवार थे। सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत की खबर है। यमुना घाटी में खाई में गिरी लोगों से भरी बस। राहत-बचाव के काम में जुटा स्थानीय प्रशासन
घटनास्थल का वीडियो
0 टिप्पणियाँ