Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : डिवाइडर से टकराकर कंटेनर पलटा, सिर में चोट लगने से युवक की मौत


 

ग्वालियर - शिवपुरी फोरलेन हाइवे पर सोमवार की देर शाम डिवाइडर से टकराकर कंटेनर पलट गया। सिर में चोट लगने से अंदर बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरियादी कल्लीराम आदिवासी ग्राम कलोथरा ने सुभाषपुरा थाने में सूचना दी कि कलोथरा गांव से भैंसोरा के हाइवे किनारे हनुमानजी मंदिर के दर्शन करके लौट रहा था।

शिवपुरी की तरफ से कंटेनर क्रमांक एचआर 55 एएल3423 का चालक तेजी एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ला रहा था। अचानक कंटेनर डिवाइडर से टकराया और सड़क किनारे जाकर पलट गया। अंदर देखा तो कंटेनर में सवार व्यक्ति के सिर में चोट लगने से काफी खून बह गया। इस कारण मौके पर ही मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ