Music

BRACKING

Loading...

बुनकरों को करघे एवं सहायक उपकरण अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित

braj rawat 
 जिले अन्तर्गत बुनाई कार्य में संलग्न बुनकरों हेतु कौशल एवं तकनीकी विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 हेतु करघे एवं सहायक उपकरण जैसे कि उन्नत करघे सहायक उपकरण जैकार्ड/डॉबी 90 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त करने हेतु आवेदन 20 अगस्त तक आमंत्रित है।
जिला हाथकरघा कार्यालय के सहायक संचालक ने बताया कि इस योजनान्तर्गत आवेदन हेतु पात्र बुनाई कार्य में संलग्न बुनकर/ सहकारी संस्थायें/स्वसहायता समूह/लघु हाथकरघा इकाई। 10 प्रतिशत राशि स्वयं बुनकर/ संस्थाओं द्वारा वहन करना होगी। अधिक जानकारी हेतु सहायक संचालक जिला हाथकरघा कार्यालय पोहरी रोड शिवपुरी में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर नियम शर्तों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ