शासन द्वारा हर घर नल से जल पहुॅचाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा शिवपुरी जिले के पिछोर में भी जल प्रदाय परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है।
एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से प्रगतिरत इस परियोजना की लागत दस वर्षों के संचालन और संधारण के साथ लगभग 20.51 करोड़ रूपये है। घर-घर तक स्वच्छ जल पहॅुचाने के लिए इस परियोजना के अन्तर्गत नागदा डेम पर इंटैक वैल लगाया गया है पानी को शुद्ध करने के लिए 3.0 एमएलडी क्षमता का जलशोधन संयंत्र का निर्माण भी किया जा रहा है।
परियोजना में मौजूदा जल प्रदाय व्यवस्था के 1 ओवर हैड टैंक ,1 इंटैक वैल और 2 ग्राउंड सर्विस रिजर्वायर का उपयोग किया जा रहा है वहीं 1 नए ग्राउंड सर्विस रिजर्वायर का निर्माण कर लिया गया है। जल के वितरण के लिए नगर में 51 किलोमीटर वितरण पाइप लाइन बिछाई गई है। पिछोर में लगभग 2500 घरों को नल कनेक्शन दे दिए गए जिनमें 1700 घरों में मीटर भी लगा दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछोर जल प्रदाय परियोजना से 14 हजार से अधिक की आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगाए फिलहाल परियोजना का प्रायोगिक परीक्षण करने की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। इस परियोजना को लेकर पिछोर रहवासियों में खासा उत्साह है।
0 टिप्पणियाँ