शिवपुरी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 को लेकर चल रही गतिविधियों की वीडियो कॉफ्रेंसिंग से समीक्षा की। साथ ही जिलों में की जा रही गतिविधियों के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। सभी संभागायुक्त और कलेक्टर बैठक में वुर्चअली शामिल हुए।
श्री राजन ने कहा कि एक ही मतदान केंद्र पर एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम होना चाहिए। प्रदेश के 64 हजार 634 मतदान केंद्रों का सत्यापन कराएं, जिससे केंद्रों की वर्तमान स्थिति का पता चल सकें। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जुलाई 2022 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में इसकी तैयारी शुरू हो गई थी। श्री राजन ने बताया कि 9 नवंबर 2022 को प्रदेश के समस्त मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इसी तारीख से 8 दिसंबर तक मतदाता नाम जोड़ने, हटाने, त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। बीएलओ कार्यालयीन समय पर मतदान केंद्रों पर आवेदन लेंगे। इसी अवधि में दो दिवसीय विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे और 26 दिसंबर तक प्राप्त आवेदन-पत्रों का निराकरण किया जाएगा। इसके बाद 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ