शिवपुरी, दुनियाभर में अगस्त महीने के पहले हफ्ते को विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए शक्तिशाली महिला संगठन, महिला बाल विकास, ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज शिवपुरी द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह थीम स्टेप फॉर ब्रेस्ट फीडिंग एजुकेट एंड सपोर्ट के साथ वैश्विक स्तर पर नवजात स्वास्थ्य कल्याण के लिए स्तनपान को प्रोत्साहित किया।
स्तनपान सप्ताह का समापन पर सीएमएचओ डॉ.पवन जैन के मुख्य आतिथ्य में क्विज प्रतियोगिता के विजेता अंडर ग्रेजुएट डॉक्टर को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं एक-एक पौधा प्रदान की गई।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.के.वी.वर्मा ने कहा कि गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म तक किसी कुशल परिचारक और चिकित्सक का साथ भी आवश्यक होता है, हाल के वर्षों में इस दिशा में काफी सुधार हुआ है, जिसका सुखद परिणाम मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी के रूप में देखने को मिल रहा है। जन्म के पहले घंटे के भीतर ही बच्चे को स्तनपान शुरू कराने पर जोर दिया जाता है। मां का पहला गाढ़ा पीला दूध बच्चे के लिए अमृत के समान होता है। कार्यक्रम में पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ.एस.के.जैन, डॉ.प्रियंका बंसल ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर शक्तिशाली महिला संगठन की तरफ प्रोग्राम में भाग लेने वाले अतिथियों को एक एक पौधा, विजेताओं को पौधा, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के दो सो से अधिक टीम ए, टीम बी, टीम सी के डॉक्टर, स्टूडेंट्स, कॉलेज के प्राध्यापक डॉक्टर राजेश अहिरवार, डॉक्टर इला गुजरिया के साथ शक्तिशाली महिला संगठन की टीम एवं कॉलेज के प्रोफेसर्स ने भाग लिया।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ