शिवपुरी बैराड़ तहसील के ऐनपुरा गांव में गुरुवार की शाम से लापता 9 साल के बच्चे की शुक्रवार को तालाब से लाश बरामद हुई है। मृतक चार बहनों में इकलौता भाई था। पुलिस ने पीएम कराकर मामला विवेचना में लेकर कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के मुताबिक महावीर (9) पुत्र विवेक कुशवाह निवासी ऐनपुरा 18 अगस्त की शाम 5.30 बजे से गायब हो गया।
पूरे गांव में ढूंढने के बाद भी पता नहीं चला तो पिता ने बैराड़ थाने आकर सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का तलाश शुरू की। एसआई अरविंद सिंह चौहान शुक्रवार की सुबह पहुंचे। तालाब पर पहुंचने पर आशंका हुई तो कांटे डालकर प्रयास शुरू किया।
अचानक शव टकराकर ऊपर आ गया। मृतक महावीर चार बहनों में इकलौता भाई था। शाम को तालाब तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पीएम रिपोर्ट में भी मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

0 टिप्पणियाँ