Music

BRACKING

Loading...

MP : उत्तर पुस्तिका जांची, परिणाम लिफाफे में बंद होकर पहुंचा शिवपुरी लेकिन नहीं हुआ घोषित

 


शिवपुरी जिले के आठों विकासखंड में बीआरसीसी और जिला शिक्षा केंद्र में एपीसी बनाने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने 16 अगस्त को उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में 35 अभ्यर्थी शामिल हुए। 16 अगस्त को आयोजित इस परीक्षा का की उत्तर पुस्तिका चैक होने के बाद 18 तारीख को रिजल्ट सीट लिफाफे में बंद होकर शिवपुरी आ गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीआरसीसी और एपीसी की परीक्षा का रिजल्ट 18 तारीख को ही घोषित किया जाना था, परंतु 19 अगस्त तक रिजल्ट सार्वजनिक नहीं किया गया है। वहीं दूसरे जिलों की बात करें तो प्रदेश के भोपाल सहित अन्य जिलों में भी रिजल्ट घोषित कर दिया गया, जबकि शिवपुरी में रिजल्ट को सार्वजनिक न करना शिक्षा विभाग में चर्चा का वायस बना हुआ है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब भोपाल सहित अन्य जिलों में सूची सार्वजनिक कर दी गई है तो फिर शिवपुरी में क्यों नहीं? इस संबंध में जब प्रभारी डीपीसी शिवानी अग्रवाल को फोन लगाए तो उन्होंने फोन अटेंड नहीं किए। 

24 को जारी होगी अनंतिम सूची

बीआरसीसी और एपीसी के पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा के क्रम में अनंतिम सूची का प्रकाशन 24 अगस्त को किया जाना है। इस अनंतिम सूची के आधार पर 28 अगस्त तक का समय अनंतिम सूची के आधार पर दावे और आपत्ति के लिए रखा है। दावे-आपत्ति के निराकरण के उपरांत 29 अगस्त को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस अंतिम सूची के प्रकाशन उपरांत 30 अगस्त को प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापना आदेश जारी किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ