Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : रामजी व्यास से 4 घंटे सिटी कोतवाली पुलिस ने की पूछताछ

 



नगर पालिका उपाध्यक्ष पति को जांच के लिए गुरुवार को सिटी कोतवाली थाने बुलाया। जांच के दौरान रामजी व्यास करीब चार घंटे थाने में बैठे रहे। पुलिस ने मोबाइल जब्त करने के बाद आईटी सेल की जांच के बाद आईटी एक्ट की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस ने इस मामले में आगे विवेचना जारी रखी है।

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति रामजी व्यास को सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया। रामजी व्यास दोपहर 1:30 बजे थाने पहुंचे। जांच के लिए आईटी सेल को बुलाकर जांच कराई। बताया जा रहा है कि रामजी व्यास के मोबाइल से किसी ग्रुप में मैसेज करना पाया गया है।

इसलिए पुलिस ने प्रकरण में आईटी एक्ट की धाराओं का इजाफा कर लिया है। रामजी व्यास चार घंटे बाद कोतवाली से आए। बता दें कि सोशल मीडिया पर सिंधिया राज परिवार को लेकर पोस्ट डाली गई थी। नपा उपाध्यक्ष पति ने आईडी हैक होने की बात कही थी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ