वीरपुर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर बीरपुर में शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल बैठे हैं। 13 सितंबर से शिक्षकों की ये हड़ताल जारी है। शिक्षक पांचों कॉलोनी बीरपुर में धरने पर बैठे हैं। आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष पदम सिंह मीणा ने बताया कि, अध्यापक शिक्षक संवर्ग को पुराने शिक्षक संवर्ग की भांति पुरानी पेंशन लागू की जाए। विगत वर्षों में दिवंगत अध्यापक शिक्षक संवर्ग के आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।
2006 से 2009 में नियुक्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग को प्रथम क्रमोन्नत, समयमान वेतनमान एवं 1998-99 तथा 2001-02 में नियुक्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों को द्वितीय क्रमोन्नत, समयमान वेतनमान के आदेश दिए जाएं।
0 टिप्पणियाँ