Music

BRACKING

Loading...

MP : "उड़ान" का आयोजन:महिला पुलिस अफसर व कर्मियों को कंप्यूटर, ड्राइविंग सिखाई

 


शिवपुरी पुलिस विभाग में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को हर तरह से सशक्त और सक्षम बनाने की पहल की जा रही है। इसी के तहत पुलिस लाइन स्थित पुलिस प्रशिक्षण हॉल में रविवार को वर्टिकल इंटरएक्टिव वर्कशॉप "उड़ान" का आयोजन रखा गया। पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारियों ने महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान आकर्षित कराया।

अपने अनुभव साझा किए जो उनकी नौकरी के दौरान काम आएंगे। इस दौरान कंप्यूटर और ड्राइविंग भी सिखाई गई। पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को व्यक्तित्व विकास एवं शारीरिक विकास पर जोर देते हुये सशक्त एवं सक्षम बनने की प्रेरणा दी। सूबेदार स्टेनो आशीष पटेरिया ने विभागीय कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

रक्षित निरीक्षक शिवपुरी भारत सिंह यादव ने मैदानी इकाइयों में पदस्थापना के दौरान अपना आचरण एवं कार्यशैली बेहतर रखने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षणार्थियों को चार पहिया वाहन चलाना सिखाया गया। अधिकारियों ने कहा कि अलग से फायरिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी।

ऑफिस की बजाय फील्ड में पोस्टिंग पर जोर, पीड़ित महिलाओं से बातचीत के तौर तरीके समझाए महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की मानसिकता अक्सर ऑफिस में पोस्टिंग की रहती है। जबकि फील्ड में जाकर बेहतर कार्य करने के मौके मिलते हैं। पुलिस के पास आने वाली पीड़ित महिलाओं से बातचीत के तौर तरीके समझाए, ताकि उनकी हर संभव मदद की जा सके। इस तरह महिला अपराधों की रोकथाम में अच्छा काम हो सकेगा।

सक्षम और सशक्त बनाने के लिए ट्रेनिंग दिलवा रहे हैं
पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देश पर उड़ान वर्कशॉप आयोजित की गई है। महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सक्षम और सशक्त बनाने के लिए कंप्यूटर की पूरी जानकारी और कार चलाने की ट्रेनिंग दिलवा रहे हैं। यदि किसी की रुचि है तो कार चलाने के लिए अलग से व्यवस्था करा रहे हैं। फायरिंग की ट्रेनिंग भी दिलवाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान मोटीवेट किया जा रहा है। - राजेश सिंह चंदेल , एसपी शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ