शिवपुरी, जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 10 सितम्बर शनिवार को गीता पब्लिक स्कूल शिवपुरी में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्विज प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्रीमती शिवांगी अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर एवं सचिव जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने बताया है कि कक्षा 9 से 12 तक के स्कूली छात्र एवं छात्राओं के मध्य इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हाईस्कूल एवं हाई सेकेण्डरी में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले रहे है। प्रत्येक विद्यालय से तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों का दल रहेगा। प्रतिभागियों के चयन करने का अधिकार संबंधित विद्यालय के प्राचार्य व विद्यालय प्रबंधन का रहेगा।
प्रतियोगिता के प्रथम चरण पंजीयन कार्य 10 सितम्बर को प्रातः 08 बजे से 9.30 बजे तक एवं जिला स्तरीय लिखित परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर भोजन के पश्चात मूल्यांकन का कार्य 12 बजे से 2.30 बजे तक किया जायेगा।
लिखित परीक्षा परिणाम आने के पश्चात प्रथम 06 टीम के मध्य मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक किया जाएगा। प्रथम 03 टीम के विजेताओं को म.प्र.टू. बोर्ड द्वारा पुरस्कार स्वरूप टूर पैकेज प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण सायं 4.30 से 5.30 तक किया जायेगा।
प्रतियोगिता के संबंध में श्री सौरभ गोड सहायक नोडल अधिकारी डी.ए.टी.सी.सी. शिवपुरी (मो. 9425136251), क्विज मास्टर राकेश कुलश्रेष्ठ व्याख्याता (मो. 9893886324) से संपर्क किया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ