Music

BRACKING

Loading...

MP : भोपाल में पत्नी को लेने आया था, नहीं गई को मासूम बेटे की कर दी हत्या



भोपाल में एक पिता ने अपने चार महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे वजह बस इतनी थी कि पत्नी ने नशे में धुत पति के साथ रात में घर लौटने से मना कर दिया था। इसी बात से गुस्साए पिता ने बेटे को पत्नी की गोद से खींचा और गला दबाकर मार डाला। बच्चे के रोने की आवाज आनी बंद हुई तो आरोपी पिता उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। मां-मामा बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को भोपाल के मुबारकपुर जोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना राजधानी के गांधीनगर क्षेत्र की है। जहां बीडीए क्वार्टर, गोंदरमऊ की रहने वाली संगीता वर्मा की शादी 2015 में गांव बड़वेली, खिलचीपुर जिला राजगढ़ निवासी संजय उर्फ संजू वर्मा (30) से हुई थी। रक्षाबंधन पर संगीता अपने चार महीने के बेटे आर्यन के साथ मायके आई थी। 8 सितंबर को संजू उसे लेने ससुराल पहुंचा था। इसके बाद तीन दिनों से वहीं पर था। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह नशे की हालत में आया और पत्नी से घर चलने की जिद करने लगा।

जिस घर में हुआ था जन्म, उसी में हुई मौत
मामा ने बताया कि संजू प्राइवेट जॉब करता है। जिस कमरे में उसने आर्यन की जान ली, 4 महीने पहले उसी में उसका जन्म हुआ था। बेटे के जन्म के बाद बहन ससुराल चली गई थी। रक्षाबंधन में वह भी अपना मां के साथ आया था। घटना के समय वह खेल रहा था। वह छोटे भाई को बार-बार याद करता है। मां को रोता देख खुद बिलखने लगता है

मामा देवी सिंह ने बताया कि संजू ने मेरी गोद से भांजे को लिया था

मामा की गोद से खिलाने के लिए लिया
आर्यन के मामा देवी सिंह ने बताया कि संजू नशे में था। भांजा आर्यन पहले मेरी गोद में खेल रहा था। लेकिन संजू ने उसे मुझसे ले लिया। मैं आर्यन को देकर अपने कमरे में चला गया। इसी बीच वह बहन संगीता से घर चलने को लेकर विवाद करने लगा। संगीता ने बच्चे को उससे छीनकर अपनी गोद में ले लिया। बाद में संजू ने उससे आर्यन को छीन लिया।

रात में साले से पूछा-बच्चे का हाल
घटना के बाद संजू फरार हो गया। देवी सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे उसने मुझे फोन लगाया। उसने बच्चे के बारे में पूछा। हमने बताया कि बच्चा अस्पताल में है। उस समय उसका नशा कम हो गया था। इसके बाद संजू ने फोन काट दिया। तब से उसका फोन बंद है



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ