शिवपुरी, आनंद उत्सव 2023 के आयोजन के लिए 14 से 28 जनवरी के मध्य आनंद उत्सव मनाए जाने के लिए जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति गठित की गई है। समिति में अध्यक्ष के रूप में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह रहेंगे।
समिति में अन्य सदस्यों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सदस्य सचिव के रूप में जिला नोडल अधिकारी (आनंद विभाग)/अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पीओ डूडा, जिला खेल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी, जन अभियान परिषद के कार्यक्रम समन्वयक, नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर आनंद विभाग, आनंदम सहयोगी/मास्टर ट्रेनर्स/आनंद क्लब पदाधिकारी, कार्यक्रम समन्वयक जिला आजीविका मिशन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ