Music

BRACKING

Loading...

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान मे शिवपुरी सीएमओ सस्पेंड 8.50 सौ करोड़ रुपए से शिवपुरी थीम रोड को सौंदर्य करण शिवपुरी नगर निगम का ऐलान किया

 

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है जहां मुख्यमंत्री सीधा संवाद (जनता) जन-जन से करते हैं और शिकायत मिलने पर अधिकारियों को सस्पेंड वा दंडात्मक कार्रवाई करते हैं वही  अच्छा कार्य करने पर अधिकारियों को प्रशंसा पत्र भी देते हैं 

शिवपुरी में भी मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम रखा गया जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिराज सिंधिया जी शिवपुरी प्रभारी मंत्री महेंद्र सिसोदिया जी शिवपुरी विधायक एवं मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़  जी जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव जी कोलारस विधायक जी रघुवंशी जी पूर्व विधायक राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रलाद भारती एवं जसवंत जाटव जी 

एवं तमाम बीजेपी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे 

शिवपुरी सीएमओ सस्पेंड

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को अधिकारियों की शिकायतें मिलने पर शिवपुरी नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी को सस्पेंड किया, पिछोर मैं पदस्थ अधिकारी नरेश माझी  जी को भी सस्पेंड किया 


और जिन्होंने जिले में अच्छा कार्य किया उन्हें प्रशंसापत्र भी दिया

, एयरपोर्ट से झांसीतिराहा तक की सड़क को ठीक करने की मांग को लेकर जनवरी माह तक बन जाने का आश्वासन दिया तथा पोहरी के सरकुला डेम के काम में  तेजी से कार्य किया जाए , तथा कूनो डैम बनना चाहिए इसे बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं कर ली जाएं इस प्रकार से शिवपुरी जिले के लिए तमाम सौगाते दी 

, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टाइगर रिजर्व में तैयारी का जायजा लिया नई साल में 3 टाइगर माधव नेशनल पार्क में लाने का आश्वासन दिया

ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता लंबे समय से ओबीसी के आरक्षण को लेकर प्रदेश में धरना प्रदर्शन वा काले झंडे दिखा कर अपना विरोध प्रदर्शन करते हैं  आज शिवपुरी ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के कार्यक्रम चलते  समय काले झंडे दिखाऐ तथा  लगातार ओबीसी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे, ओबीसी  की आरक्षण की मांग के लिए आए थे जो  शिवपुरी पुलिस ने ओबीसी महासभा के सभी कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने में बंद कर दिया शिवपुरी पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की हम आप को वता दे कि इस समय पूरे प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर कशमाकश है हालांकि  ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है आने वाले समय में वर्तमान सत्ताधारी पार्टी को  आरक्षण न देने  पर या आरक्षण के विषय पर बात ना करने पर नुकसान भुगतना पड़ सकता  है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ