Music

BRACKING

Loading...

एनडीआरएफ टीम ने छात्रों को बताया विषम परिस्थितियों में कैसे करें सामना

 


शिवुपरी विषम परिस्थितियों मे हम कुछ ट्रिक्स और वस्तुओं का उपयोग करना जानते हो तो निश्चित रूप से हम आपदा-विपदाओं से बच सकते हैं। इसलिए स्कूल की कक्षाओं में अध्ययन करने के दौरान हमको जीवन रक्षक तरीके भी सीख जाएं तो विद्यार्थियों के लिए यह बहु उपयोगी साबित होता है। यह बात एनडीआरएफ ग्वालियर की टीम के आए विशेषज्ञ सुरक्षा कर्मियों ने अपना प्रदर्शन दिखाने के दौरान विद्यार्थियों के बीच कही।

इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने आग लग जाने पर कैसे खुद का बचाव कर सकते हैं, किस तरह से जंगल में विषम परिस्थितियां आने पर हम उसे पार कर सकते हैं। लकड़ी और पिलर का उपयोग किस तरह से कर सकते हैं, आदि विविध जानकारियों का डेमोंस्ट्रेशन विशेषज्ञों ने दिया। गणेशा ब्लेस्ड में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राम गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।आयोजन के दौरान नरवर के सलमान पठान ने सांप से कैसे सुरक्षा की जाती है यह भी बताया।

एसपी ने कहा- छात्र खुद की सुरक्षा के साथ-साथ परिवार और समाज की भी रक्षा कर सकते हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि विद्यार्थियों को खुद की सुरक्षा के साथ-साथ परिवार और समाज की भी सुरक्षा करने का दायित्व आना चाहिए और वह सब हासिल हो सकता है।जब वह विषम परिस्थितियों के लिए लड़ने तैयार हों। यदि वह छोटे-छोटे टिप्स देखकर इन्हें सीखते हैं तो यह उनके लिए बेहतर भविष्य और समय पर उपयोग आने वाला सिद्ध होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ