Music

BRACKING

Loading...

पहले दिन उच्च माध्यमिक शिक्षकों को सिखाई लर्निंग आउटकम की बारीकियां

 


शिवपुरी जिले में पिछले सत्र में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की परीक्षा पास कर मेरिट के आधार पर नियुक्त हुए नवनियुक्त शिक्षकों का इंडक्शन प्रशिक्षण बुधवार से जिला मुख्यालय पर आरंभ हुआ। इस दौरान हाई स्कूल में पढ़ाने वाले 95 उच्च माध्यमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। उत्कृष्ट विद्यालय में अंग्रेजी विषय के प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने किया जहां मास्टर ट्रेनरों द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और लर्निंग आउटकम के संबंध में सिखाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी एमयू शरीफ, जिला प्रशिक्षण प्रभारी वत्सराज राठौड़, मास्टर ट्रेनर सुदामा चूड़ीकर और मोहित भार्गव सहित प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

5 दिनों तक चलेगी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की ट्रेनिंग: जिला प्रशिक्षण प्रभारी वत्सराज सिंह राठौड़ का कहना है कि बुधवार से जिले में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर नियुक्त होने वाले नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण 3 स्थानों पर शुरू हो गया है। जहां जिला उत्कृष्ट विद्यालय में अंग्रेजी तो कन्या हायर सेकेंडरी कोर्ट रोड स्कूल में विज्ञान और शासकीय उमावि क्रमांक 2 में गणित का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिले के हाई स्कूलों में पढ़ाने वाले नवनियुक्त शिक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण 14 से शुरू होकर 18 दिसंबर तक 5 दिनों तक चलेगा।

इस दौरान 95 शिक्षक अंग्रेजी का प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचे जहां सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर श्याम 5 बजे तक चलने वाली इंडक्शन ट्रेनिंग के पहले दिन मास्टर ट्रेनर सुदामा प्रसाद,मोहित भार्गव ने नवनियुक्त शिक्षकों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, लर्निंग आउटकम सहित आर्ट ऑफ कम्युनिकेशन को लेकर प्रशिक्षण की बारीकियां सिखाई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ