बिर्रा -विकासखंड स्रोत समन्वयक एच के बेहार ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति पोंगल एवं लोहड़ी पर्व के अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख समृद्वि की कामना के साथ हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।आगे उन्होंने कहा कि सूर्य को अन्न धन का
दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है।भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है।मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है।यह पर्व सभी लोगों के लिए जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।
0 टिप्पणियाँ