Music

BRACKING

Loading...

जैकेट निर्माण का व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बनेंगे हर्षित बिंदल



 
शिवपुरी मध्यप्रदेश शासन द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित किए जाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की गई है। इन योजनाओं का लाभ लेकर युवा आत्मनिर्भर बन रहे है। आत्मनिर्भर बनने के इस क्रम में हर्षित बिंदल को स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 15 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ है।
बदरवास निवासी हर्षित बिंदल ने बताया कि बदरवास में जैकेट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। अन्य आसपास के लोग भी इस काम से जुड़े हैं और अधिक आय प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों में शासकीय योजनाओं के अंतर्गत विभिन्‍न कारीगरों अथवा व्‍यापारियों को बैंक के माध्‍यम से भी सहायता दिलाई गई है। बदरवास क्षेत्र में जैकेट का निर्माण कार्य अच्‍छी गुणवत्‍ता पूर्ण सिलाई एवं कम विक्रय मूल्य होने के कारण भारतवर्ष में ख्‍याति प्राप्‍त कर रहा है। जिसको देखते हुए उन्होंने जैकेट निर्माण व्यवसाय करने का निर्णय लिया।
उनका कहना है कि इस व्यवसाय से वे स्वयं तो आत्मनिर्भर बनेंगे ही। साथ ही अन्य स्थानीय लोगों को भी रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। इसके लिए उन्होंने मध्यप्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ