Music

BRACKING

Loading...

छत्तीसगढ़ में गूंजी आम आदमी पार्टी की किलकारी


प्रदेशवासी मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,पानी और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति और अकूट भ्रष्टाचार- संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप, छत्तीसगढ़

19मार्च23 को प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन रायपुर में होगा - संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप, छत्तीसगढ़

कांग्रेस और भाजपा दोनों सांठ गांठ कर जनता को सिर्फ बेतुके मुद्दों पर गुमराह कर रहे,भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा , - संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप, छत्तीसगढ़

कांग्रेस सरकार में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह विफल,आदिवासी और पुलिस दोनों असुरक्षित- संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, 


छत्तीसगढ़-आप संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश में लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव के साथ में सभी जिला में जिला प्रभारी और जिला सचिव की घोषणा संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप, छत्तीसगढ़ आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा संगठन विस्तार और उसकी समीक्षा के लिए जांजगीर चांपा दौरा किया। आप छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और बुराड़ी के विधायक संजीव झा अपने ,9दिवसीय उत्तर छत्तीसगढ़ प्रवास के अंतर्गत आखरी दिन जांजगीर चांपा क्षेत्र में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि प्रदेश की भुपेश बघेल सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।प्रदेश में आदिवासियों सहित आम लोग ही नहीं बल्कि पुलिस अधीक्षक तक सुरक्षित नहीं हैं,जिससे प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। संजीव झा ने पत्रकारो से रूबरू होते हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और कहा कि घटना के लिए दोनों ही राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं जो भोले-भाले आदिवासियों को सामने रखकर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं।  

संजीव झा ने सभी को नव चुनावी वर्ष की बधाई देते हुए नये सदस्यों को पार्टी में प्रवेश भी करवाया। जिस प्रकार दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार ने पूरी दिल्ली में सिर्फ 5 साल में बहुत से कार्य किए फिर छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? मुफ्त बिजली (सीमित ) और बिजली के भाव बिलकुल बढ़े नही और मुफ्त पानी भी दे रही है और स्वास्थ्य जांच और दवाई मुफ्त दे रही है लेकिन छत्तीसगढ़ ये सब अब भी कोसो दूर है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे लोकलुभावन घोषणा कर होर्डिंग पर बड़े बड़े विज्ञापन तक ही सीमित रहते हुए छल से वोट लेने की राजनीति में लिप्त है। संजीव झा ने कहा कि जनता समझ गई है की उन्हें कांग्रेस और भाजपा सिर्फ छल रही है और आम आदमी पार्टी अब ये जनता के साथ छल ज्यादा नही होने देंगे । हम प्रदेश वासियों के साथ और सहयोग के लिए भी जनता के पास जा रहे है और ईमानदार राजनीति की अलख जलाकर लगातार सहयोग मांगेगे।


जनता के वोट का सही मान रख बदलबो छत्तीसगढ़ 2023 अभियान को आगे बढ़ाएंगे। दिल्ली में आप विधायक व छत्तीसगढ़ के प्रभारी संजीव झा के निर्देशानुसार राज्य में सांगठनिक ढांचा तैयार हो चुका है।प्रदेश के लगभग बीस हजार गांवों में आम आदमी पार्टी अपने यूनिटों में इंचार्ज बनाने की प्रक्रिया जोर शोर से चला रही है ,जो आने वाले दिनों में पूरी कर ली जायेगी। इसके साथ ही पार्टी जल्द ही भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर अपना प्रदेशव्यापी अभियान शुरू कर अपने मजबूत संगठन के द्वारा हर घर तक पहुंचेगी । करीब 5लाख से अधिक नए सदस्य बनाए गए हैं।इस तरह लगभग सभी गांवों तक आम आदमी पार्टी की पैठ बन गई है।इतना ही नहीं, सभी विधानसभाओं में पर्यवेक्षकों ने अपने सतत प्रयास और नियोजित क्रियात्मक शैली से अभियान चलाकर प्रदेश में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन को क्रियाशील और धारदार बनाया है। संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिला में जिला प्रभारी और जिला सचिव ,लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी गई है और स्टेट मेन विंग बनाने का कार्य जोरों पर है।

विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन2023 की तैयारी अब मजबूती से चल रही है। इसी के अंतर्गत छ.ग. प्रभारी संजीव झा का द्वितीय 9 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास का कार्यक्रम है जिसके दूसरे चरण के अंतिम दिन नॉर्थ जोन में भव्य रैली, we कार्यकर्ता सम्मेलन, न्यू जॉइनिंग व अकलतरा में प्रेस वार्ता की है। जांजगीर चांपा के बाद आगे के कार्यक्रम के लिए टीम रायपुर वापस लौट आयेगी। प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय अब प्रदेश वासी आम आदमी पार्टी को अवसर दे कर पूरा करने का मन बना चुके है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ