शिवपुरी, प्रदेशव्यापी विकास यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत आज सोमवार को विधानसभा पोहरी के विभिन्न ग्रामों में विकास यात्रा पहुंची। विकास यात्रा के क्रम में क्षेत्र की ग्राम पंचायत गूगरीपुरा सहित अन्य ग्रामों में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा द्वारा ग्रामीणजनों को संबोधित कर शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने लगभग 2 करोड़ के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया।
राज्यमंत्री सुरेश धाकड ने ग्रामीणजनों को संबोधित कर शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विभिन्न प्रकार की योजनाएं प्रारंभ की है जिनका लाभ ग्रामीणजन ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश में कई योजनाएं प्रारंभ की हैं। इसके साथ ही एक नवीन योजना मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना प्रारंभ की है। जिसका लाभ लेकर युवाजन अपना स्वयं का व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं कई युवाओं ने इस योजना का लाभ लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर दिया है।
विकास यात्रा के दौरान कई हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए आमजनों की समस्याओं को सुना तथा आवेदन प्राप्त किए गए साथ ही आमजनों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इन योजनाओं से लाभांवित होने वाले हितग्राहियो को प्रतीक स्वरूप हितलाभ का वितरण किया। जिसमें प्रमुख रूप से लाडली लक्ष्मी योजना, कल्याणी पेंशन, सामाजिक सुरक्षा दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन राशि, कन्या अभिभावक पेंशन, मानसिक विकलांग पेंशन, खाद्यान्न पात्रता पर्ची के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिला एवं तहसील के समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान वृक्षारोपण भी किया गया।
भूमिपूजन एवं लोकार्पण
विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत गूंगरीपुरा में 10 लाख 76 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे पथ वृक्षारोपण सेमरी बाबू डाडे से मुढैरी तक का भूमिपूजन, 9 लाख 32 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने वाले नाला ट्रिमिंग एवं पिचिंग कार्य का भूमिपूजन तथा 11 लाख 72 हजार रू की राशि से निर्मित हुए नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। 3 लाख 69 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने वाले सुरेश रजक के घर से नदी तक नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। 3 लाख 48 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक स्वच्छता परिसर का भूमिपूजन किया। 72 लाख 81 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने वाले नलजल योजना का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत खजूरी में लागत 20 लाख रूपए की राशि से निर्मित होने वाले पंचायत भवन का भूमिपूजन तथा 11 लाख रूपए की राशि से निर्मित हुए अमरखौआ वाले नाले पर चैकडैम निर्माण का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत कुंअरपुर में 9 लाख 37 हजार रू की राशि से निर्मित हुए तालाब जीर्णोद्धार कार्य बड़ा तालाब का लोकार्पण तथा भैरो बाबा मंदिर के पास 1 लाख 57 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे पानी की टंकी एवं पशु होदी का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत सिकरावदा में 3 लाख 57 हजार रूपए की राशि निर्मित होने वाले सामुदायिक स्वच्छता परिसर का भूमिपूजन तथा 14 लाख 95 हजार रूपए की राशि से निर्मित हुये आदिवासी बस्ती से स्कूल एवं शांतिधाम की ओर सड़क का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत सूंड में 3 लाख 57 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक स्वच्छता परिसर का भूमिपूजन तथा 14 लाख 94 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने वाले एप्रोच रोड निर्माण हरिजन बस्ती से शांतिधाम तक सड़क का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत चिटौरा में 2 लाख 94 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने वाले रावत एवं हरिजन बस्ती में चौपाल निर्माण का भूमिपूजन तथा 1 लाख 4 हजार की राशि से निर्मित हो प्लेट फार्म चौक एवं पशु होदी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ