Music

BRACKING

Loading...

पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री श्री धाकड़ विधानसभा क्षेत्र पोहरी के ग्रामों में विकास यात्रा कार्यक्रमों में भाग लेंगे



शिवपुरी,   लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ आज 21 फरवरी को पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले विकास यात्रा कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री धाकड़ 21 फरवरी को प्रातः 9ः30 बजे ग्राम पंचायत चंदनपुरा में लागत 5 लाख रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे 18वीं बटालियन रोड के पास रपटा निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। लागत 3 लाख 66 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे 18वी बटालियन रोड़ से शांतिधाम की ओर सी.सी. सड़क का भूमिपूजन करेंगे। लागत 37 लाख 84 हजार रूपए की राशि से निर्मित हुई गौशाला का लोकार्पण करेंगे। लागत 67 लाख 81 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रही नलजल योजना का भूमिपूजन करेंगे। प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत डोंगर में लागत 3 लाख 53 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे सामुदायिक स्वच्छता परिसर का भूमि पूजन करेंगे। ग्राम दोपहर 12.30 बजे ग्राम पांयत सतनवाड़ाकलां में लागत 6 लाख 13 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे तालाब मरम्मत कार्य का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत सतनवाड़ाखुर्द में लागत 3 लाख 53 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे सार्वजनिक स्वच्छता परिसर का भूमि पूजन करेंगे। अपराह्न 3.30 बजे ग्राम पंचायत सकलपुर में लागत 2 लाख 87 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे चौधरी चौपाल से मस्तराम के घर तक सी.सी. सड़क का भूमिपूजन करेंगे। सांय 5.50 बजे ग्राम पंचायत रायपुरधमकन में लागत 1 लाख 14 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे सामुदायिक भवन वंशी वाले का बाउण्ड्री वॉल का भूमिपूजन करेंगे। इसके उपरांत ग्राम रायपुरधमकन से पोहरी निज निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ