Music

BRACKING

Loading...

आज जिले के इन ग्रामों में निकाली जाएगी विकास यात्रा



शिवपुरी,  जिले के सभी ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में 25 फरवरी तक विकास यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। विकास यात्रा के दौरान निर्माण कार्य का भूमिपूजन और शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 फरवरी को विकास यात्रा नगर परिषद मगरौनी, जनपद पंचायत पोहरी, खनियांधाना एवं कोलारस के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातः 8 बजे से विकास यात्रा निकाली जाएगी। नगर परिषद मगरौनी अंतर्गत विकास यात्रा रूट में आने वाले वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक, जनपद पंचायत शिवपुरी अंतर्गत विकास यात्रा रूट में आने वाले ग्राम वारा, करई, अहमदपुर, करईकैरउ, धौलागढ, इंदरगढ, बम्हारी रहेंगे। जनपद पंचायत खनियांधाना अंतर्गत विकास यात्रा रूट में आने वाले ग्राम पचराई, खडीचरा, मनपुरा, चरकोला, पिपरोदाउवारी, बधारी, लोहरछा, गुरिया, हर्रा, लोटन, मसूरी, बूढाखेडा, धपोरा, मखवा, धिलोंदरा तथा जनपद पंचायत बदरवास अंतर्गत विकास यात्रा रूट में आने वाले ग्राम कुटवारा, श्रीपुरचक्क, कुसुअन, तरावली, मढवासा, पीरोंठ, रामगढ रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ