कश्यप समाज के सामाजिक संगठन के पदाधिकारी
जांजगीर चाम्पा:- कनौजिया कुर्मी युवा संगठन छत्तीसगढ़ का बैठक समाजिक भवन बिर्रा में हुआ। संगठन का विस्तार हेतु विशेष चर्चा बैठक हुआ। बैठक का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल लौह पुरुष सहित महापुरुषों के तैल्य चित्र पर दीपप्रज्वलन माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में मल्दा परिक्षेत्र ग्रामीण इकाई घिवरा से डॉ. जयनेन्द कश्यप ने कनौजिया कुर्मी युवा संगठन छत्तीसगढ़ का विधिवत सदस्यता ग्रहण किया और संगठन के सर्वसम्मति से उन्हें मल्दा परिक्षेत्र ग्रामीण इकाई घिवरा का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया। इस अवसर पर कनौजिया कुर्मी युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कश्यप ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए संगठन को शक्ति चाहिए। संगठन को और शक्तिशाली बनाने के लिए सभी सदस्यों को कठोर प्रयास करना होगा। हर क्षेत्रों में बेहतर संस्कारयुक्त वातावरण का निर्माण हो सके। समाज में बेहतर संस्कार निर्माण के बाद समाज में शिक्षा का विस्तार होगा। संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक गांव में संगठन विस्तारक का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर महासचिव लक्ष्मीकांत कश्यप पूर्व अध्यक्ष डां .हेमंत कश्यप, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर कश्यप, सचिव अंगद कश्यप, कोषाध्यक्ष श्याम कश्यप पूर्व उपाध्यक्ष कन्हैया लाल संरक्षक मोहन लाल कश्यप मल्दा परिक्षेत्र अध्यक्ष बुदेश्वर कश्यप सलखन परिक्षेत्र अध्यक्ष विष्णु अवतार कश्यप डोंगाकौहरौद परिक्षेत्र महेंद्र रायसागर डां, जयनेन्द़ कश्यप पिताम्बर कश्यप दिलेश्वर कौशिक मणीलाल कश्यप खम्हन कश्यप क्रान्ति कश्यप की गरिमामय उपस्थिति मे बैठक सम्पन्न हुआ।

0 टिप्पणियाँ