Music

BRACKING

Loading...

तिरछी नजर से तीर चलाया न कीजिए ये राज सबको आप बताया न कीजिए

कवियों के साथ 

(बनडभरा में आयोजित कवि सम्मेलन में देर रात तक जमा कविता पाठ का रंग)

बिर्रा - समीपस्थ ग्राम पंचायत बनडभरा बिर्रा में स्व औलेश्वर प्रसाद कौशिक जी के पुण्यतिथि पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन में देर रात तक कवियों ने जमाया रंग।कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि एसपी वैद्य (अपर कलेक्टर जांजगीर चांपा), अध्यक्षता श्रीमती उतरा माखन कश्यप (सरपंच),अति विशिष्ट अतिथि लाल रेवती रमण सिंह लालबाबा जी, रविन्द्र शर्मा (अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बम्हनीडीह),शाश्वतधर दीवान,पवन कोसमा तहसीलदार जांजगीर, सद्दाम हुसैन विधायक प्रतिनिधि,बावाराम जायसवाल,मणीलाल कश्यप, एकादशिया साहू,एस बी साहू, महेंद्र चंद्रा, उमाशंकर चंद्रा,राज चंद्रा, जितेन्द्र तिवारी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ओलेश्वर प्रसाद कौशिक जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अतिथि

सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एस पी वैद्य जी ने कहा कि ऐसा आयोजन इस छोटे से गांव में आयोजित होना बहुत सराहनीय पहल है। मुझे आशा है कि आप सभी कवियों के संग अपनी सहभागिता निभाएं और आनंद उठाएं।वही लालबाबा जी ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व औलेश्वर प्रसाद कौशिक जी के पुण्यतिथि पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन हमारे क्षेत्र में पहली बार किया जा रहा है इसके लिए कौशिक परिवार बनडभरा व समस्त ग्रामवासी बधाई के पात्र हैं।

 स्व. श्री ओलेश्वर प्रसाद कौशिक जी के परिवार साथ सभी कवि एक साथ

विधायक प्रतिनिधि सक्ती से शाश्वतधर दीवान ने कहा कि स्व औलेश्वर प्रसाद कौशिक जी एक मार्गदर्शक के साथ साथ कुशल राजनीतिज्ञ और सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा,समाज व अन्य सभी गतिविधियों में पारंगत थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने अपने चुटिले अंदाज में कहा कि पतझड़ में ही रिश्तों की परख होती है......! बारिश में तो हर पत्ता हरा ही दिखता है.......!! और यह नेक कार्य का शुभारंभ बनडभरा के कौशिक परिवार ने बखुबी निभाया है। विराट कवि सम्मेलन में सभी अतिथियों और आमंत्रित कवियों का शाल श्रीफल पुष्पमाला और मोमेंट (स्मृति चिन्ह) से स्वागत सम्मान किया गया।

गीतकार उमाकांत टैगोर जी का साल श्रीफल से स्वागत करते हुए एसएल चंद्रा साथ में एकांश पटेल

कार्यक्रम में विशेष रूप से सावित्री बाई फुले नारी शक्ति सम्मान से एकमात्र खरसिया से आईं हुई कवियित्री प्रियंका गुप्ता "प्रिया" जी का मंच से सम्मानित किया गया। कवियों के स्वागत सम्मान करते हुए संयोजक शशिभूषण 'स्नेही' ने अपने संचालन में शमां बांधते हुए कहा..... कि आलमारी खोली तो पुराने खत निकल आए....चेहरे पर ये कैसे दाने निकल आए....अब शायद गांव में हमें पहचान न सके क्योंकि बहुत कम उम्र में हम घर से कमाने निकल आए...... कहकर संयोजक शशिभूषण स्नेही ने अपनी काब्यपाठ की शुरुआत की।


खरसिया से आईं हुई कवियित्री प्रियंका गुप्ता प्रिया ने अपनी सुमधुर स्वर में अपनी रचना प्रस्तुत किया- रचना के कुछ लाइन

मानकर अपना कभी मुझको बुलाओ तुम भी ....

मिला जो तेरा है अब साथ

 साथ वो तो प्यार उपहार...और तिरछी नजर से तीर चलाया न कीजिए.... ये राज सबको आप बताया न कीजिए..... इन पंक्तियों से अपनी श्रंगार रस की कविता प्रस्तुत की सभी ने उनकी प्रस्तुति पर जोरदार तालियां बटोरी। वहीं सीपत से आए हास्य कवि शरद यादव अक्स ने अपनी बातें व्यक्त करते हुए कहा कि- यादव हूं न इसलिए बरवाही लेने आया हूं और आप सभी के दोनों हाथों से जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट चाहता हूं.....कहकर जोरदार वाहवाही बटोरी।


जांजगीर से नवोदित गीतकार उमाकांत टैगोर ने अपनी पंक्तियों में कहा कि जितने यहां पर लोग बैठे करूं उनको शत् शत् प्रणाम....बस थोड़ा आशीष मिलें और मिले प्रेम का ही सम्मान कहते हुए देश की आजादी पर कवियों के योगदान पर सुंदर रचना प्रस्तुत किया कि मेरे ही जैसे शख़्स ने आजाद कराया था देश......।बेमेतरा से आए ओजस्वी कवि ईश्वर 'आरूग' ने वीररस की कविता पाठ करते हुए उपस्थित लोगों में जोश भर तालियां बटोरी। बेमेतरा से ही आए हास्य व्यंग के कवि रामानंद त्रिपाठी जी ने ऊं जय पत्नी देवी की हास्य कविता पाठ से सभी उपस्थित जनसमूह को हंसा हंसा कर लोटपोट करने में कामयाब रहे और खुब वाहवाही लूटने में सफल रहे। सिमगा से आए हास्य कवि मनीराम "मितान" ने अंगाकर रोटी की महिमा और स्वच्छता पर अपनी सुंदर रचना प्रस्तुत किए।
कवि शशिभूषण जी का स्वागत करते हुए

साथ ही किरारी जांजगीर के कवि ईश्वर कश्यप ने अपनी रचना के माध्यम से समाज के युवाओं को शिक्षा, राजनैतिक और आर्थिक विषमताओं को दूर करने में सहायक हो और समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए अपनी रचना प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण

इस अवसर पर महेंद्र कौशिक,टिकेन्द्र कौशिक, राजेन्द्र कौशिक,भूधर पटेल, बलराम पटेल, बुद्धेश्वर कश्यप, लक्ष्मी देवांगन, एकांश पटेल, कृष्णा कश्यप,ठंडाराम कश्यप,भूवन कश्यप, विनोद कश्यप,लालन कश्यप, तुलसी श्रीवास,एस एल चंद्रा, प्रमोद कश्यप,राजू कश्यप,गनपति कश्यप, विष्णु कश्यप, संतोष कश्यप,अरूण कश्यप, कृष्णों कश्यप, विनोद वर्मन, विश्वनाथ कश्यप,देव, हेमंत, आगासराम कश्यप,मनोज कश्यप, चंद्रभूषण कश्यप,सरवन, मुकेश कश्यप, श्रीमती शकुंतला देवी, श्रीमती भू लता कौशिक, श्रीमती नीता, श्रीमती कौशल्या देवी सहित ग्राम पंचायत बनडभरा के सहयोगी जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन जितेन्द्र तिवारी बिर्रा ने किया।आभार महेंद्र कौशिक ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ