Music

BRACKING

Loading...

मार्च माह में समस्त शासकीय अवकाश में खुलेंगे जिले के उप पंजीयक कार्यालय

 


शिवपुरी,    जनसामान्य को पंजीयन हेतु एवं शासन को राजस्व के लिए समस्त शासकीय अवकाश में पंजीयन कार्य के लिए मार्च माह में समस्त शासकीय अवकाश में पंजीयन कार्य के लिए जिले के उप पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे।
जिला पंजीयक एसएस पाल ने बताया कि महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के तहत मार्च माह में शासन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इस जनसामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने एवं शासन के राजस्व हेतु माह मार्च 2023 में समस्त सार्वजनिक अवकाश (होली अवकाश को छोड़कर) यथा 22 मार्च, 23 मार्च एवं 30 मार्च तथा शनिवार अवकाश दिन 18 मार्च, 25 मार्च को समस्त जिला पंजीयक एवं उपपंजीयक कार्यालय पंजीयन एवं शासकीय कार्य के लिए खुले रहेंगे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ