शिवपुरी, जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम न्यायालय की बैठक आयोजित की जाएगी। यह ग्राम न्यायालय ग्राम पंचायत भवनों में लगाए जाएगें। इसी क्रम में 8 मई को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा में ग्राम न्यायालय का आयोजन किया जाएगा।
न्यायाधिकारी जनपद पंचायत शिवपुरी श्वेता मिश्रा ने बताया है कि ग्राम न्यायालय के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। जिसके तहत 8 मई को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा, 26 मई को ग्राम पंचायत सुभाषपुरा में, 12 जून को ग्राम पंचायत सिरसौद में ग्राम न्यायालय तथा 26 जून को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा की बैठक होगी।
0 टिप्पणियाँ