शिवपुरी, / अगामी विधानसभा चुनाव2023 को दृष्टिगत रखते हुये मतदाता सूची एवं निर्वाचन में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये सर्वे किया जा रहा है, जिसे KAP (knowledge Attitude and Practices) का नाम दिया गया है। यह सर्वे 1 मई से 10 मई तक किया जाना है। इस गतिविधि के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र 25- शिवपुरी के 20 मतदान केंद्रों का चयन किया गया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्य के लिये उच्च शिक्षा विभाग को प्रमुख दायित्व सौंपा गया है। इस कार्य के लिये प्राचार्य शा. महाविद्यालय शिवपुरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि सम्पू्र्ण कार्य का पर्यवेक्षण अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिवपुरी का रहेगा। गत दिवस इसका प्रशिक्षण शा.स्ना.महाविद्यालय शिवपुरी के विधि विभाग के कक्ष में आयोजित किया गया जिसमे चयनित मतदान केंद्रों पर नियुक्त प्रगणको एवं बीएलओ ने भाग लिया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर डॉ.राकेश शाक्य द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य जे.पी.शर्मा, प्राध्यापक जे.पी.श्रीवास्तव, प्राध्यापक डॉ. हरिश अम्ब, शा.स्ना.महाविद्यालय शिवपुरी द्वारा भी प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान किया।

0 टिप्पणियाँ