Music

BRACKING

Loading...

चार सहकारी संस्था मर्यादित के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त



शिवपुरी,   म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एम.बी.ओझा द्वारा जिले की चार सहकारी संस्था मर्यादित के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए है। साथ ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त करने एवं अपील का निर्धारित अवधि में निराकरण करने हेतु उपायुक्त, सहकारिता को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया जाता है।
नियुक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों में जय गिर्राज प्रिंटर्स एवं सप्लायर्स सहकारी संस्था मर्या. शिवपुरी के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में सहकारी निरीक्षक उमेश जैन, प्राथमिक वनोपज सहकारी संस्था मर्या.सुरवाया के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  के रूप में उप अंकेक्षक चमन सिंह, दीनदयाल महिला बहुउद्देशीय सहकारी संस्था मर्या. निजामपुर तथा जय भारत महिला प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार मर्या. शिवपुरी के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में सहकारी निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।  
जारी कार्यक्रम के तहत प्रकाशित सदस्यता सूची पर आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 मई, सदस्यता सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की तिथि 4 मई, अंतिम सदस्यता सूची प्रकाशित करने की तिथि 4 मई, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरुद्ध अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत करने की तिथि 8 मई, 9 मई एवं 10 मई, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त होने की स्थिति में अपील के निराकरण की अंतिम तिथि 17 मई एवं राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची प्रस्तुत करने की तिथि 19 मई निर्धारित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ