प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम
शिवपुरी, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पिछोर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गौचोनी में आज गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रीतम सिंह लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुष्पेंद्र व्यास द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कराए गए धनवंती जाटव के नवनिर्मित आवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हितग्राही और ग्रामीणों की उपस्थिति में कलश पूजन इत्यादि कर मुख्य अतिथि प्रीतम लोधी द्वारा फीता काटकर हितग्राही को गृह प्रवेश कराया।
इस क्रम में पंचायती राज दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एक विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें पंचायत के सतत विकास के लक्ष्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन उद्बोधन को भी ग्रामीण व हितग्राहियों को सुनाया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि प्रीतम लोधी, सीईओ पुष्पेंद्र व्यास द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना आदि के बारे में जानकारी देते हुए चर्चा की।
हितग्राहियों ने बताया कि पंचायती राज दिवस के मौके पर जनपद पंचायत पिछोर की सभी पंचायतों में कुल मिलाकर एक हजार से अधिक आवासों का गृह प्रवेशम कराया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक पीएमएवाईजी राकेश सेन, पंचायत इंस्पेक्टर आर के टेंडर, सरपंच श्रीमती विद्या लोधी तथा सहायक सचिव नरेश लोधी पंचायत सचिव पातीराम अहिरवार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ