शासकीय प्राथमिक विद्यालय खुडा के सहायक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक राजू गर्ग द्वारा गतदिवस लाडली बहना योजना का कार्य बाधित करते हुये शासकीय कार्य में बाधा डाली गयी तथा लाडली बहना योजना कैम्प दल के सदस्यों कम्प्यूटर ऑपरेटर, सहायक शिक्षक, पर्यवेक्षक, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका एवं हितग्राहियों के साथ अभद्रता किए जाने तथा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम (3) का घोर उल्लंघन किए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबनकाल में सहायक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक राजू गर्ग का मुख्यालय बीआरसीसी खनियाधाना रहेगा।

0 टिप्पणियाँ