Music

BRACKING

Loading...

कृषक उत्पादित करें श्री अन्न

स्वस्थ्य जीवन का आधार, मोटे (श्री अन्न) अनाज का आहार



शिवपुरी, 
 वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश मिलेट्स (श्री अन्न) मिशन के तहत कृषकों को पोषक अनाज (मिलेट्स) जैसे- बाजरा, रागी (मंडवा), कोदो, ज्वार, कांगनी, कुटकी, कुट्टू, एवं सांवा आदि के उत्पादन एवं उपभोग को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्नत तरीके एवं नवीन तकनीक से बाजरा की खेती करके अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उद्देश्य से मिलेट मिशन योजनान्तर्गत 28 कृषकों के अध्ययन भ्रमण दल को
जोधपुर बाजरा अनुसंधान केन्द्र पर भ्रमण कराकर नवीन, उन्नति तकनीक की जानकारी वैज्ञानिक परिचर्चा में प्रदान की गई है। उक्त कृषक अपने क्षेत्र के अन्य कृषकों को नवीन तकनीक बताकर बाजरा उत्पादन बढ़ाने में सहयोग प्रदान करेंगे।
वर्तमान में जिले में बाजरा फसल की खेती 7150 हेक्टेयर प्रक्षेत्र में की जा रही है इसको इस वर्ष 10000 हेक्टेयर तक बढ़ाया जाएगा। विकास खण्ड बदरवास के आदिवासी बाहुल क्षेत्र में वर्तमान में ज्वार फसल की खेती 60 हेक्टेयर क्षेत्र में की जा रही है। इस वर्ष ज्वार फसल के रकवे को विस्तार कर 500 हेक्टेयर तक बढ़ाया जाएगा।
उप संचालक कृषि श्री यू.एस. तोमर द्वारा कृषकों को सलाह दी गई है कि बाजरा फसल उत्पादन के साथ अन्य मिलेट फसलों को उत्पादित कर फसल उत्पादन उपरांत आटा, दलिया, बिस्किट, एवं लड्डू आदि उत्पाद बनाकर आय में वृद्धि करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ