Music

BRACKING

Loading...

प्रधानमंत्री देश का तथा मुख्यमंत्री प्रदेश का एक समान विकास करवा रहे हैं : महामंत्री बिरथरे

  


गांव—गांव, घर—घर चलो अभियान के तहत दी भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
 
पोहरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से गांव-गांव, घर-घर चलो शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व परियोजनाओं की जानकारी दी जा रही है।  आज पोहरी विधानसभा के ग्राम खोरघार, खेरोना, नरैयाखेड़ी, जाफरपुर और ग्राम जमोनिया में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिला महामंत्री सोनू बिरथरे ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है।  वर्तमान समय में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। बिना पर्ची व बिना खर्ची का लाभ प्रदेश के युवाओं को सीधा मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह सिंह चौहान प्रदेश का एक समान विकास करवा रहे हैं। प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं व परियोजनाएं निरंतर बनाई जा रही हैं। आज भारत देश का नाम पूरे विश्व में बड़े गौरव व सम्मान के साथ लिया जा रहा है जोकि संभव हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से। इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर भाजपा की नीतियों के पेंपप्लेट वितरित किए जा रहे हैं। गांवों में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामवसियों द्वारा महामंत्री सोनू बिरथरे का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री पृथ्वीराज जादोन ने भी संबोधित किया व संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री रवि रावत द्वारा और आभार व्यक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अतर सिंह यादव द्वारा किया गया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मोर्चों के पदाधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अंबेडकर जयंती पर ग्वालियर में होगा महाकुंभ, कार्यकर्ता घर—घर पीले चावल देकर करें आमंत्रित : कैलाश जाटव
प्रदेशाध्यक्ष कैलाश जाटव ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
 
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती तक भाजपा सामाजिक न्याय सप्ताह मना रही है। पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठ अलग—अलग दिन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने आज भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान सामाजिक न्याय सप्ताह शेष कार्यक्रमों एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

प्रदेशाध्यक्ष कैलाश जाटव ने 16 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के कार्यक्रम को हर बूथ प्रभावी तरीके से संपन्न हो साथ ही जयंती के दिन ग्वालियर में महाकुंभ होने जा रहा है। यह कार्यक्रम ग्वालियर मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व आमजन पहुंचेगे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुसूचित जाति बस्तियों में जाकर पीले चावल देकर लोगों को ग्वालियर में वृहद स्तर पर होने जा रही अंबेडकर जयंती में आने के लिए आमंत्रित करें। जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने सभी कार्यकर्ताओं से अंबेडकर जयंती को प्रत्येक बूथ पर मनाए जाने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता व स्वागत भाषण मोर्चा के अध्यक्ष वीर सिंह सगर द्धारा दिया गया। इस अवसर पर मप्र कुक्कूट विकास निगम के अध्यक्ष जसवंत जाटव, मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक, जिला महामंत्री गगन खटिक, मोर्चा के प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र आर्य, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी व ग्वालियर संभाग प्रभारी अमर पेंढारकर सहित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ