शिवपुरी असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि के कारण शिवपुरी के कई गांव में किसानों की फसल नष्ट हो गई जिसका सर्वे तुरंत शुरू किया गया। सर्वे के बाद गांव में किसान हितग्राही चिन्हित किए गए, जिन्हें मुआवजा दिया जाना था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में राशि पहुंचाई है। जिसमें शिवपुरी जिले के बदरवास के गांव अलावदी निवासी सविता पत्नी शिवकुमार यादव के खेत में भी ओलावृष्टि के कारण फसल खराब हो गई। मुआवजे के रूप में सविता को 35 हज़ार रुपये की राशि मिली है। जिसके लिए सविता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।
मुआवजा राशि वितरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सविता से संवाद भी किया और उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, इस बारे में भी जानकारी ली।
सविता ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगभग साढ़े 5 बीघा जगह में धनिया की फसल की थी, जो ओलावृष्टि के कारण नष्ट हो गई, जिसका मुआवजा
उन्हें मिला है। इसके अलावा शासन की कई योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। गरीबी रेखा की सूची में उनका नाम दर्ज है जिससे उन्हें प्रतिमाह राशन भी मिलता है। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना का भी लाभ मिला है और अब सविता ने लाड़ली बहना योजना का भी आवेदन जमा कर दिया है। जिससे उन्हें प्रतिमाह एक हज़ार रुपये की राशि उनके खाते में मिलेगी।
=======================
खुशियों की दास्तां
फसल क्षति का मुआवजा मिलने पर अरविंद के चेहरे पर आई मुस्कान
शिवपुरी 29 अप्रैल 2023 ओलावृष्टि के कारण कई किसानों की फसल नष्ट हुई। सर्वे करके ऐसे कृषक हितग्राहियों को चिन्हित किया गया ताकि उन्हें समय पर मुआवजा मिल सके।
ग्राम लहर्रा निवासी अरविंद राजपूत, करेरा के ग्राम नावली निवासी मिथुन वंशकार की भी फसल ओलावृष्टि के कारण खराब हो गई जिसके कारण किसान चिंतित थे। उनकी लागत भी गई और इतनी मेहनत के बाद पूरी फसल बर्बाद हो गई। लेकिन जब सर्वे शुरू किया गया और इतनी जल्दी किसानों को मुआवजा राशि भी मिल गई जिससे ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को कुछ संतुष्टि मिली है। अरविंद राजपूत को लगभग 30 हज़ार और मिथुन वंशकार को 40 हज़ार रुपये मुआवजा राशि के रूप में दिए गए हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावित किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुआवजा राशि वितरित की है। इसके लिए कृषक अरविंद राजपूत और मिथुन वंशकार ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
===============
समाचार
समर कैम्प का आयोजन 1 मई से 31 मई तक
शिवपुरी, 29 अप्रैल 2023/जिला खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा हर वर्ष की भाँति समर कैम्प का आयोजन विभिन्न खेलो में 1 मई से 31 मई तक किया जाएगा। जिसमें ऐथ्लेटिक्स, फ़ुट्बॉल, बैड्मिंटॉन, कराते, जूडो, मलखंब, योगा, हॉकी, वेट ट्रेनिंग, कबड्डी एवं कुश्ती शामिल किए गए है। समर कैंप का आयोजन सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक होगा।
इस वर्ष खेलों के साथ- साथ कई अन्य गतिविधियाँ कराने का भी निर्णय लिया है जिससे बच्चे अपनी हॉबी को विकसित कर सके। जिसमें ज़ुम्बा, क्ले आर्ट्स, पेंटिंग, बांसुरी, कला और शिल्प और साहसिक खेल भी शामिल है। साथ ही बच्चों के साथ साथ अधिक आयु वाले भी इस कैम्प का आनंद ले सकते हैं, जिसमें ज़ुम्बा, फिटनेस और योग शामिल है। सभी से अपील है कि खेल परिसर आकर अपना और अपने बच्चों का रेजिस्ट्रेशन जल्दी कराए। खेल परिसर में आकर अपने आप को रिडिस्कवर करें।खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास दोनों के लिए लाभदायक है। इसमें अपने बच्चों को शामिल करायें। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए भी पधारें।

0 टिप्पणियाँ