Music

BRACKING

Loading...

MP : सागर में शनिवार रात हाई स्पीड स्कॉर्पियो ने कांग्रेस नेता समेत 3 को उड़ाया

 सागर में शनिवार रात हाई स्पीड स्कॉर्पियो ने कांग्रेस नेता समेत 3 की जान ले ली। पुलिस लिखी स्कॉर्पियो ने रॉन्ग साइड जाकर पहले बाइक, फिर स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक युवक उछलकर रेलवे ओवरब्रिज से 35 फीट नीचे गिरा। युवक और उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार कांग्रेस नेता ने अस्पताल में दम तोड़ा।

घटना बंडा रोड स्थित मकरोनिया रेलवे आवरब्रिज की है। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्कॉर्पियो का ड्राइवर हिरासत में है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से खड़ेरा व हाल मकरोनिया निवासी तखत सिंह लोधी और मूल बरोदा व हाल मकरोनिया निवासी कमोद कुर्मी चनाटोरिया स्थित घड़ी फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों शनिवार रात फैक्ट्री में काम पूरा कर बाइक से घर लौट रहे थे। मकरोनिया से बहेरिया की ओर जा रही स्कॉर्पियो (एमपी 07 सीई 3468) के ड्राइवर ने रॉन्ग साइड आकर इनकी बाइक को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। तखत सिंह बाइक से उछलकर ब्रिज से 35 फीट नीचे गिरे। सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। साथी कमोद के सिर में भी चोट लगी। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसी दौरान शादी में शामिल होकर मकरोनिया की ओर आ रहे स्कूटी सवार कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष प्रदीप जैन को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। घटना में वे गंभीर घायल हुए। तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।सागर में शनिवार रात हाई स्पीड स्कॉर्पियो ने कांग्रेस नेता समेत 3 की जान ले ली। पुलिस लिखी स्कॉर्पियो ने रॉन्ग साइड जाकर पहले बाइक, फिर स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक युवक उछलकर रेलवे ओवरब्रिज से 35 फीट नीचे गिरा। युवक और उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार कांग्रेस नेता ने अस्पताल में दम तोड़ा।

घटना बंडा रोड स्थित मकरोनिया रेलवे आवरब्रिज की है। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्कॉर्पियो का ड्राइवर हिरासत में है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से खड़ेरा व हाल मकरोनिया निवासी तखत सिंह लोधी और मूल बरोदा व हाल मकरोनिया निवासी कमोद कुर्मी चनाटोरिया स्थित घड़ी फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों शनिवार रात फैक्ट्री में काम पूरा कर बाइक से घर लौट रहे थे। मकरोनिया से बहेरिया की ओर जा रही स्कॉर्पियो (एमपी 07 सीई 3468) के ड्राइवर ने रॉन्ग साइड आकर इनकी बाइक को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। तखत सिंह बाइक से उछलकर ब्रिज से 35 फीट नीचे गिरे। सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। साथी कमोद के सिर में भी चोट लगी। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसी दौरान शादी में शामिल होकर मकरोनिया की ओर आ रहे स्कूटी सवार कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष प्रदीप जैन को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। घटना में वे गंभीर घायल हुए। तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

गुना के थाना प्रभारी की बताई जा रही कार

दुर्घटना करने वाली स्कॉर्पियो पर हूटर लगे हैं। आगे के कांच पर पुलिस लिखा हुआ है। कार राजेंद्र सिंह चौहान के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार गुना के किसी थाना प्रभारी के यहां अटैच होने की बात कही जा रही है। कार ड्राइवर दीपक शर्मा सागर में एक शादी में शामिल होने आया था। घटना के समय वह कार में अकेला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऐसा लग रहा था कि कार ड्राइवर नशे में था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

परिजनों का थाने पर हंगामा

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले मकरोनिया थाने पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने परिवार वालों को समझाइश देकर शांत कराया। परिवार वाले और परिचित देर रात तक थाने में मौजूद रहे। मकरोनिया थाना प्रभारी एमके जगैत ने बताया कि कार ड्राइवर का मेडिकल कराया गया है। कार किस थाना प्रभारी की है? इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ