Music

BRACKING

Loading...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाने बचाने एवं बढ़ाने का लिया संकल्प

 


शिवपुरी  विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी पर मिशन लाइफ अभियान के क्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भा.कृ.अनु.प.-कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन 9, जबलपुर एवं रा.वि.सिं.कृ.वि.वि.ग्वालियर के निर्देशानुसार ‘‘पर्यावरण के लिए जीवन शैली‘‘ अभियान 20 मई से 5 जून 2023 तक आयोजित किया गया।इस अवसर पर 20 मई से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में प्राकृतिक खेती, मौसम अनुकूल कृषि, वर्षाजल संरक्षण इत्यादि के साथ खरीफ फसल योजना प्रबंधन तथा श्रीअन्न प्रोत्साहन के बारे में भी जानकारी दी गई।
5 जून को केन्द्र पर कृषक संगोष्ठी का आयोजन डॉ.पुनीत कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख के दिशा-निर्देश में मनाते हुये अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस वर्ष 2023 की थीम ‘‘प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान‘‘ के बारे में बतलाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा तथा वेस्ट टू बेस्ट (अनुपयोगी को उपयोगी) बनाये जाने के बारे में वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी देते हुये पर्यावरण हितेषी तकनीकों- कम्पोस्ट, आर्गोनिक उत्पादन, वर्षाजल संरक्षण, पेड-पौधे लगाने, प्लास्टिक छोड़ने, लोकल फॉर बोकल, ग्रीनएनर्जी एवं ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों के बारे में बतलाते हुए केन्द्र पर आम एवं जामुन के पौधों का रोपण एवं वितरण भी किया गया। ग्राम पंचायत पिपरसमा के सरपंच हक्के धाकड़ द्वारा भी जनअभियान के रूप में पौधे लगाये जाने का अनुरोध करते हुये कृषकों से कहा कि खरीफ कृषि योजना भी तकनीकी की मदद से बनाए। इस अवसर पर खरीफ फसल कार्ययोजना सह टमाटर संगोष्ठी का आयोजन कोरोमंडल के समन्वय में आयोजित किया गया। डॉ.एम.के.भार्गव द्वारा जिले की फसल विविधता एवं योजना की जानकारी के साथ टमाटर उत्पादन में तकनीकी प्रबंधन के लिए 16 लाइन टमाटरों के पौधे के बाद 1 लाइन गेंदा की लगाने एवं खेत के चारो-ओर मक्का/ज्वार/बाजरा की 2 लाइन बोये जाने की तकनीक के बारे में अनुरोध किया गया। जिससे पर्यावरण हितेषी तकनीक से टमाटर की खेती में कम रसायनों का उपयोग किया जाये।
डॉ.एस.एस.कुशवाह ने खरीफ फसलों के लिए भूमि की तैयारी एवं खरपतवार प्रबंधन पर जानकारी देते हुए खरीफ फसलों में मिलेट्स (श्रीअन्न) फसलों को भी लगाये जाने का अनुरोध किया गया।
वरिष्ठ विपणन प्रबंधक कोरोमंडल अमित मिश्रा ने खरीफ फसलों एवं टमाटर में पोषक तत्वों के संतुलित प्रबंधन एवं मृदा जांच एवं नमूनो लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक कोरोमंडल आर.के.तिवारी द्वारा पर्यावरण संतुलन एवं पोषण प्रबंधन के बारे में बतलाया गया।
संगोष्ठी में उपस्थित कृषकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए गुणवत्ता युक्त बीज की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर मनोज रावत सिद्ध बीज समिति के साथ-साथ विभिन्न ग्रामों से आये 75 से अधिक कृषकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्लास्टिक मुक्त अभियान के क्रम में कोरोमंडल ग्रुप की ओर से कपड़े के थैले एवं कृषि साहित्य भी वितरित करते हुए लोकेन्द्र बिरले, स्थानीय प्रबंधक कोरोमंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कृषि वैज्ञानिकों में डॉ.पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ.जे.सी.गुप्ता, डॉ.ए.एल.बसेडिया, वाय.सी. रिखाडी, डॉ.एन.के. कुशवाह एवं विजय प्रताप सिंह, शोध सहायक के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र के समस्त स्टाफ की सहभागिता रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ