स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ देश की पहचान है यदि हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ होगा तो हम सभी स्वस्थ रहेंगे और जब हम स्वयं स्वस्थ रहेंगे तो अवश्य ही हमारी ऊर्जा शक्ति के उपयोग से देश का विकास होगा और देश का विकास होगा तब ही हमारा देश स्वस्थ व समृद्ध देश कहलायेगा। श्रीमती जादौन ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र देश के युवाओं को विशेष कर ग्रामीण युवाओं को प्रधान मंत्री जी के स्वच्छ भारत निर्माण के मिशन में जोड़ने का सराहनीय कर रहा है युवाओं को चाहिये कि वह वर्ष में कम से कम सौ घन्टे श्रमदान के रूप में देश को स्वच्छ बनाने में दें।
कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर मालार्पण से किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये वरिष्ठ शिक्षाविद व समाजसेविका सुश्री सुनीता झा ने विश्व पर्यावरण दिवस के जानकारी देते हुये कहा कि हमें अपने जीवन में कम से कम 10 पोधे अवश्य ही रोपित कर उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी लेना चाहिये। उन्होने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक एस.एस.जयन्त एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजेन्द्र विजयवर्गीय के मार्गनिर्देशन में नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी युवाओं को विशेष कर ग्रामीण युवाओं को स्वच्छता जागरूकता के कार्यक्रमों मे जोडने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में ग्राम पटवारी अनुराग शर्मा ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहा है इसके अलावा अपनी विभिन्न गतिविधियों में युवाओं को मंच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि समाजसेविका वंदना गुप्ता ने कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा हेतु पॉलीथिन के उपयोग से बचना चाहिये आज पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य कारण पॉलीथिन है। नेहरू युवा केन्द्र के एनवायव्ही सीताराम कुशवाह ने नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि नेहरू युवा केन्द्र मिशन लाईफ के अन्तर्गत गतिविधियों का आयोजन कर प्रधानमंत्री जी की स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई व सार्वजनिक स्थल की सफाई करते हुए पौधारोपण भी किया गया।
0 टिप्पणियाँ