Music

BRACKING

Loading...

नागरिक सहकारी बैंक मर्या. शिवपुरी के विशेषज्ञ संचालक के निर्वाचन हेतु सहकारी निरीक्षक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

 


शिवपुरी / म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एम.बी.ओझा द्वारा नागरिक सहकारी बैंक मर्या. शिवपुरी के एक विशेषज्ञ संचालक के निर्वाचन हेतु सहकारी निरीक्षक उमेश जैन को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी कार्यक्रम के तहत रिक्त 1 वृत्तिक संचालक के सहयोजन हेतु संचालक मंडल को सूचना जारी किए जाने की तिथि 8 जून तथा रिक्त 1 वृत्तिक संचालक के सहयोजन की तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। निर्वाचन की समस्त कार्यवाही की मोबाइल फोन द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग के निर्देश दिए गए हैं।
समाचार क्रमांक 25/2023      ---00-- 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ