Music

BRACKING

Loading...

संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा की तैयारी को लेकर विधानसभा बैठकें 21 को



शिवपुरी। सागर में संत रविदास जी के मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के निमित्त संपूर्ण प्रदेश में संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा निकाली जा रही है जिसकी तैयारी को लेकर जिले की सभी विधानसभा में विधानसभा बैठके आयोजित की जा रही है। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि इस विधानसभा में बैठकों के लिए मुख्य अतिथि शिवपुरी विधानसभा राजू बाथम, करैरा विधानसभा हरवीर रघुवंशी, पोहरी विधानसभा रमेश खटीक, कोलारस विधानसभा प्रहलाद भारती एवं पिछोर विधानसभा जसवंत जाटव रहेंगे।
 बैठक में अपेक्षित विधानसभा टोली, विधानसभा में निवासरत मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, विधानसभा में निवासरत मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका नगर परिषद अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्य एवं पार्षद मौजूद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ