Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : ग्राम पंचायत नोहरीकलां में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


शिवपुरी, 14 जुलाई 2023/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.के.जैन के मार्गदर्शन में कलापथक दल द्वारा गतदिवस ग्राम पंचायत नोहरीकलां एवं शा.मा.विद्यालय नोहरीकलां में मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर शा.मा.विद्यालय प्राध्यापक जितेन्द्र व्यास सहित अन्य शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत आने वाले कलापथक दल के कलाकार विनोद श्रीवास्तव ने उपस्थित ग्रामीणों को अपने मताधिकार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहाँ की संघीय सरकार प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल पर चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है। देश के नागरिक इस चुनावी प्रक्रिया में सीधे तौर पर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान करना लोगों का हक है। इस हक का लोकतंत्र में लोगों को सामूहिक रूप से प्रयोग करना चाहिए। मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। लोकतंत्र के लिए लोगों को मतदान करना महत्वपूर्ण है। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों द्वारा भी आवश्यक जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ