जिला विपणन अधिकारी विनोद कोटिया ने बताया कि रवी विपणन वर्ष 2023-24 में विभिन्न सहकारी समितियों के माध्यम से चना, मसूर एवं सरसों का उर्पाजन 25 मार्च से 31 मई तक किया गया। उर्पाजित मात्रा की राशि 1 करोड़ 30 लाख 67296 रूपए का भुगतान लम्बित होने के कारण शेष कृषकों को भुगतान किये जाने हेतु प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, भोपाल से अनुरोध किया गया तत्पश्चात राशि 95 लाख 33127 रूपए का भुगतान कृषकों को हुआ परन्तु राशि 35 लाख 34169 रूपए का भुगतान शेष रहने के कारण राशि 15 लाख 7455 का भुगतान हुआ। कतिपय कृषकों के बैंक खाते त्रुटिपूर्ण होने के कारण बैंक खातों का संशोधन कर 8 अगस्त तक उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास की ई-उपार्जन लॉगिन से कराया गया। आज दिनांक की स्थिति पर चना का उपार्जन 2 लाख 88 हजार 614 रूपए का, मसूर का उपार्जन 2 लाख 1473 रूपए एवं सरसों का उपार्जन 15 लाख 36 हजार 627 रूपए का भुगतान तथा कुल 20 लाख 26 हजार 714 का भुगतान शेष है जो 3 अथवा 4 दिवस के भीतर ही कृषकों के बैंक खातों में भेजा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ