Music

BRACKING

Loading...

नवीन 33/11 के.व्ही. 5 एमव्हीए विद्युत उपकेन्द्र बामौर डामरौन प्रारंभ

 


शिवपुरी,   जिले के अंतर्गत नवीन 33/11 के.व्ही. 5 एम.व्ही.ए.विद्युत उपकेन्द्र बामौर डामरौन से संबंधित 33 के.व्ही और 11 के.व्ही. लाईन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उक्त नवीन लाईनों पर 33000 बोल्ट एवं 11000 बोल्ट का करेंट बिना किसी अन्य सूचना के विद्युत प्रवाहित किया जाना प्रारंभ किया जा चुका है।
म.प्र.म.क्षे.वि.वि.क्र.लिमि. के उपमहाप्रबंधक (एसटीसी) ने बताया कि 33 के.व्ही और 11 के.व्ही. लाईन से ग्राम पिपरा, बीरौली, द्वारका, जमला, बामौर, डामरौन, पतउ, मठया, धुवाई, कुंडलपुर, निमघना, खैराई, तिंधारी, मनियर एवं करोउआ, झोरा इत्यादि स्थानों के आसपास के निवासीगण, कृषक एवं अन्य सर्वसाधारण को आवश्यक सावधानियाँ बरतने बरतें। जिसमें नव-निर्मित लाईन के नीचे अपनी फसलों का खलियान, भूसा एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थ न रखें। नव-निर्मित लाईन के नीचे स्वंय का अथवा जानवरों का स्थाई अथवा अस्थाई आवास न बनायें। नव-निर्मित लाईन के पोल, स्टे तथा अन्य उपकरणों को नहीं छुएं एवं लाईन से छेडछाड़ न करें। नव-निर्मित लाईन के पोल, स्टे आदि से अपने मवेशियों को नहीं बांधें तथा दूर रखें। नव-निर्मित लाईन के नीचे एवं पोल के आस-पास वृक्ष न लगाए। अन्यथा किसी भी घातक अथवा अघातक दुर्घटना (जनधन) तथा फसलों के आर्थिक नुकसान हेतु म.प्र.म.क्षे.वि.वि.क.लिमि. जिम्मेदारी नहीं होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ