Music

BRACKING

Loading...

शिकायतकर्ताओं की समस्या का त्वरित हुआ समाधान

 


शिवपुरी,   नागरिकों की समस्या दर्ज कराने के लिए सीएम हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई। जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है।
परंतु जब भोपाल स्तर से ही लोगों को फोन आए और उनसे उनका हालचाल पूछते हुए यह पूछा जाए कि आपको कोई समस्या तो नहीं है।यदि कोई समस्या है तो आप बता सकते हैं और लोगों की समस्या बताने पर उसका तुरंत निराकरण भी हो तब नागरिकों को बहुत खुशी की अनुभूति होती है।  इस क्रम में जिले के शिकायर्ताओं के पास भोपाल से फोन आया और उनकी शिकायत सुनकर तुरंत निराकरण के निर्देश दिए गए।
जिला स्तर पर इन समस्याओं का भी तुरंत निराकरण कर दिया गया। इससे नागरिकों की समस्या दूर हुई तो उन्होंने  खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।
इन शिकायतकर्ताओं में शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 13 निवासी राम अवतार रावत द्वारा लाड़ली बहना योजना की शिकायत की गई थी। इसी प्रकार तहसील करैरा के ग्राम सिलारपुर निवासी बती लोधी ने उन्हें वृद्धा पेंशन की समस्या बताई। अब इनकी समस्या का निराकरण हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है कि इस प्रकार आमजन की समस्या का निराकरण हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ