Music

BRACKING

Loading...

जैजैपुर विधानसभा से बालेश्वर साहू दिला सकते हैं कांग्रेस को जीत

फाइल फोटो-बालेश्वर साहू 

(वर्तमान में सक्ति जिला के युवा कॉग्रेस व साहू समाज के हैं जिलाध्यक्ष)

बिर्रा विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर एक दशक से बसपा के कब्जे में है जहां बसपा विधायक केशव चंद्रा जीत कर प्रतिनिधित्व करते हुए चले आ रहे हैं। यह सीट भाजपा के लिए चुनौती पूर्ण तो है ही साथ ही साथ कांग्रेस के लिए भी यह सीट टेढ़ी खीर बन गई है अगर इस विधानसभा सीट से युवा कांग्रेस नेता बालेश्वर साहू को कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बनती है तो निश्चित तौर पर यह कांग्रेस की झोली में जा सकती है। विधानसभा चुनाव महज 3 महीना शेष है इसमें हर पार्टी को अपनी बढ़त बढ़ाने की प्रतिस्पर्धा बनी हुई है परंतु प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनाना भूपेश बघेल के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है,इसलिए एक-एक विधानसभा सीट पर गहन विचार विमर्श करके ही प्रत्याशी का चयन करना चाहिए, तभी कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बना सकती है।

          जैजैपुर विधानसभा में वर्तमान विधायक केशव चंद्रा बसपा से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो बीते 10 वर्षों से यहां विधायक निर्वाचित होते रहे हैं। वहीं इसके पूर्व इस क्षेत्र से विधायक के रूप में महंत रामसुंदर दास कांग्रेस से विधायक निर्वाचित हुए थे।जैजैपुर विधानसभा में जाति समीकरण का खेल सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है यहां जिस तादाद पर साहू समाज के मतदाता है लगभग उसी संख्या पर चंद्रा समाज के लोग निवास करते हैं इतना ही नहीं बल्कि अनुसूचित जाति का भी वोटो की संख्या इन्हीं के बराबर है। यहां निर्णायक वोटो में जहां सामान्य वर्ग के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान होता है वही केवट, धोबी, वैष्णव,नायक, पटेल, कश्यप, जनजाति लोगों का झुकाव भी चुनाव परिणाम में वोटो के अंतर को कम एवं ज्यादा करता है। वैसे तो जैजैपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार बहुत अधिक है किंतु इनमें से चुनाव जीतने की स्थिति की बात की जाए तो बालेश्वर साहू का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है बालेश्वर साहू युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहने के साथ-साथ साहू समाज के भी जिला अध्यक्ष हैं । इतना ही नहीं बल्कि अपने कम उम्र में बालेश्वर साहू ने समाज के लोगों को जोडऩे का काम किया है तो वही युवाओं में जागृति लाने एवं उत्साह भरने का कार्य वह कई वर्षों से करते चले आ रहे हैं। क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस जनों से उनका गहरा प्रभाव माना जाता है वही विभिन्न समाज के लोगों से भी उन्हें वोट मिल सकता है,मसलन कांग्रेस पार्टी में बालेश्वर साहू से मजबूत दावेदार और कोई नजर नहीं आता।

        जिन्हें कांग्रेस पार्टी को टिकट देकर अपनी किस्मत आजमानी चाहिए। ज्ञात होगी कि बालेश्वर साहू की धर्म पत्नी श्रीमती आशा बालेश्वर साहू वर्तमान में बमनीहडीह जनपद पंचायत की अध्यक्ष है जो पूरे विकासखंड के ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने का कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार की के मानसा के अनुरूप जनपद पंचायत बम्हनीडीह में बालेश्वर साहू की देखरेख में विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। वहीं आम जनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ सफलतापूर्वक मिल रहा है ऐसे में युवा नेता बालेश्वर साहू को कांग्रेस पार्टी से टिकट दिया जाता है तो निश्चित ही इस क्षेत्र को विकास कार्यों की अनेक सौगातें मिलेगी। ऐसा विश्वास जैजैपुर विधानसभा की जनता करने लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ